रुद्रपुर में सिडकुल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

ऊधम सिंह नगर जिले के सिडकुल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ओमेक्स कॉलोनी के सामने एक खेत में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खेत के मालिक ने अपने खेत में लगे जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मुकेश (करीब 40 वर्ष) निवासी ग्राम धनाड़, थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई।

- Advertisement -

मौके से पुलिस को एक मोबाइल फोन और कुछ कागजात भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version