एसएसपी अल्मोडा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर पुलिस लगातार नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.07.2025 की प्रातः चेकिंग के दौरान सुभाष चौक रानीखेत से 02 बाइक सवार युवक मुकेश सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम उमचिया पो0 तीजम थाना धारचूला जिला पिथौरागढ -अंकुश सिंह दानू उम्र 19 वर्ष S/O नेत्र सिंह दानू निवासी ग्राम तीजम पोस्ट तीजम थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़ के कब्जे से कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, बरामद चरस की कीमत 2,87,000 रुपये बताई गई है।
जिसके बाद पुलिस में दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए, कोतवाली रानीखेत में FIR NO- 13/2025 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और बाइक को सीज किया गया। गिरफ्तार किए गए युवक, मुकेश सिंह बी फार्मा का छात्र और अंकुश सिंह दानू पॉलिटेक्निक का छात्र बताया जा रहा है।
