नानकमत्ता हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में किच्छा के एक युवा व्यापारी और चम्पावत के एक शिक्षक की मौत

नानकमत्ता क्षेत्र के दहला रोड स्थित हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में किच्छा के एक युवा व्यापारी और चम्पावत के एक शिक्षक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया। फार्च्यूनर वाहन और एक नई “किंग्स” कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय हाईवे पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बताया जा रहा है कि चम्पावत निवासी शिक्षक संजय पांडेय और उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी हल्द्वानी के एक शोरूम से नई कार खरीदकर वापस चम्पावत लौट रहे थे। इसी दौरान नानकमत्ता के दहला रोड हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय दीपान्त सिंघल पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी आवास विकास कॉलोनी, हरीश्रीनाथ मंदिर के निकट, किच्छा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपान्त के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मादली निवासी 41 वर्षीय शिक्षक संजय पांडेय पुत्र भुवन पांडेय ने हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वह जीआईसी बालातड़ी, ब्लॉक पाटी, जनपद चम्पावत में तैनात थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बताया जा रहा है कि वह नई कार खरीदने के उद्देश्य से अपने साथी शिक्षक के साथ हल्द्वानी गए थे। हादसे में घायल 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र बिश्चल सिंह निवासी किच्छा तथा 35 वर्षीय चंद्रप्रकाश जोशी पुत्र त्रिलोक चंद्र जोशी निवासी चम्पावत का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत ने बताया कि दीपान्त सिंघल की मौत नानकमत्ता में ही हो गई थी, जबकि शिक्षक संजय पांडेय ने उपचार के दौरान हल्द्वानी ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.