अल्मोड़ा के सेली गांव में घरेलू कलह के चलते पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर की पति की दराती से हत्या

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के सेली गांव में हत्या की जघन्य वारदात ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। रात में पत्नी ने बेटी व दामाद के संग मिलकर दराती के वार से पति को लहूलुहान कर दिया। मरणासन्न हाल में छोड़ तीनों रात में ही फरार हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। तीसरे दिन अंतिम संस्कार के बाद पिता की ओर से तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई। पुलिस हरियाणा में रहने वाले बेटी-दामाद सहित पत्नी की तलाश में दन्यां से हरियाणा तक दबिश दे रही है। ग्राम सेली व वर्तमान में हरियाणा में रह रहे 65 वर्षीय नारायण दत्त पांडे ने मंगलवार को दन्यां थाने में तहरीर सौंपी। बताया कि उनके पुत्र 40 वर्षीय चंद्रशेखर पांडे का अपनी पत्नी खष्टी देवी के साथ अक्सर शराब के नशे में विवाद और मारपीट होती थी। खष्टी देवी अपने पति की हरकतों की शिकायत ग्राम शेजपुरा, थाना हांसी सदर, हरियाणा में दो माह पूर्व ब्याही अपनी बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर शर्मा से करती थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस वजह से पति-पत्नी के बीच तनाव और बढ़ता चला गया। साथ ही बेटी-दामाद से भी बहस होने लगी। कुछ दिन पूर्व धर्मवीर शर्मा ने धमकी भी दी थी कि यदि ससुर चंद्रशेखर ने उसकी पत्नी और सास के साथ अभद्र व्यवहार बंद नहीं किया तो वह उसे जान से मार देगा। 20 जून की रात धर्मवीर शर्मा और जानकी हरियाणा से गांव पहुंचे। यहां खष्टी देवी के साथ मिलकर चंद्रशेखर पर धारदार दराती से हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर के सिर और हाथ-पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। तीनों उसे मरा समझ रात में ही फरार हो गए। 21 जून को घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने घायल चंद्रशेखर पहले नजदीकी धौलादेवी अस्पताल फिर अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति में चंद्रशेखर को अल्मोड़ा से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बहू, पोती और दामाद पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी है। इधर, मृतक के पिता नारायण दत्त व पुत्र गणेश दत्त भी हरियाणा में ही रहते हैं। सोमवार को यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मंगलवार को अंतिम संस्कार किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.