When Meenakshi Sheshadri revealed that Vinod Khanna used to make dirty jokes on sets

2 Min Read

- Advertisement -

Meenakshi SheshadriVinod Khanna Kissa: 80 और 90 के दशक में एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड पर खूब राज किया था. उस दौरान हर एक्टर और डायरेक्टर उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता था. यही वजह है कि अपने शानदार करियर में मीनाक्षी में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सनी देओल और विनोद खन्ना जैसे हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है.  

विनोद खन्ना के साथ इन फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस

वहीं कुछ वक्त पहले मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने कोस्टर विनोद खन्ना को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था. दरअसल दोनों ने ‘सत्यमेव जयते’, ‘जुर्म’, ‘पुलिस’, ‘मुजरिम’, ‘क्षत्रिय’ और ‘हमशक्ल’ जैसी कई फिल्मों में एकसाथ काम किया था. ऐसे में दोनों के बीच काफई गहरी दोस्ती हो चुकी थी. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने विनोद खन्ना का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

लंच टाइम में विनोद खन्ना करते थे डर्टी जोक्स

लेहरें रेट्रो के साथ बात करते हुए मीनाक्षी ने बताया था कि, उनके और विनोद खन्ना के बीच कमाल की केमिस्ट्री थी. साथ ही उनके पापा भी एक्टर को खूब पसंद करते थे. इसलिए वो अक्सर उनसे मिलने मेरे सेट पर आते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि, जब भी हमारा लंच टाइम होता था तो हम तीनों साथ ही बैठते थे और डर्टी जोक्स किया करते थे. विनोद खन्ना खूब डर्टी जोक्स सुनाते थे. वो रियल लाइफ में काफी चिल इंसान थे.

आइटम सॉन्ग करना चाहती हैं मीनाक्षी

बता दें कि अब सालों बाद मीनाक्षी शेषाद्रि बड़े पर्दे पर वापसी करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने इसी इंटरव्यू में ये बात भी शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि, ,वो अब एक आइटम सॉन्ग करना चाहती हैं. ऐसा करके वो ये भ्रम तोड़ना चाहती हैं कि आइटम सॉन्ग करने के लिए आपकी उम्र 20 साल होनी चाहिए.

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version