शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 4 घायल

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग बाराती थे और मेरठ से रुड़की आ रहे थे।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बीते देर शाम दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जैसे ही मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे पर पहुंची तो वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसा होते ही कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,  इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, वहीं पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं मृतकों में सूजल पुत्र सतीश निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, सोनू पुत्र मुकेश निवासी शाहपुर मेरठ, वंश पुत्र अमित निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, वहीं चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, बताया जा रहा है कि कार में उत्तर प्रदेश, मेरठ क्षेत्र के दौराला के लोग सवार थे और सभी लोग बाराती थे।

- Advertisement -

बारात रुड़की के चंद्रपुरी मोहल्ले में आ रही थी, वहीं अन्य बारातियों ने बताया कि सभी अलग-अलग गाड़ियों में मेरठ से रुड़की जा रहे थे, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मौके पर दो लोगों की मौत हुई है और दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, सभी लोग मेरठ से बारात में रुड़की आ रहे थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version