उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तसलीमा नर्स के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गदरपुर पहुंचकर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण कर कंबोज धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मृतक तसलीमा नर्स के परिजन अगर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है, सीबीआई जांच होनी चाहिए जिसमें दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा।

- Advertisement -

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि, आए दिन बलात्कार हत्याएं हो रही हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नौकरशाही के भरोसे राज्य सरकार चल रही है। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए जिसके लिए पीड़ित परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रशांत सिंह पर इंग्लैंड में बैठे हुए माफिया ने गोली चलवाई अभी तक उस माफिया पर कार्रवाई नहीं हुई। किस तरह से आईएसबीटी और नैनीताल मे बलात्कार की घटना हुई है। उससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं है पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version