उत्तराखंड की डीजी हेल्थ डॉ. सुनीता टम्टा की बेरोजगार नर्सिंग कैंडिडेट्स को मनाने की कोशिश रही नाकाम

नर्सिंग एकता मंच से जुड़े सदस्यों की ओर से वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन उस समय उग्र हो गया, जब मंगलवार सुबह 5 बजे से परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया, उनके उठाए गए इस कदम के बाद पानी की टंकी के समीप धरना दे रहे नर्सिंग अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ आक्रोशित हो गए और उन्होंने परेड ग्राउंड से बाहर निकलकर सड़क जाम करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया, इस दौरान टंकी पर चढ़ी ज्योति रौतेला के पेट्रोल छिड़के जाने की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

इससे पहले ही गुस्साए नर्सिंग अभ्यर्थियों ने दून क्लब के सामने की सड़क को जाम कर दिया, इस बीच वहां तनाव की स्थिति बनी रही, नर्सिंग अभ्यर्थियों ने रात करीब साढ़े दस बजे तक सड़क को घेरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मामले को संभालने के लिए राज्य सरकार की तरफ से उत्तराखंड की डीजी हेल्थ डॉक्टर सुनीता टम्टा अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने जिला प्रशासन की मौजूदगी में नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर और अन्य सदस्यों के साथ वार्ता की, लेकिन वार्ता बेनतीजा निकली, मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडिर का कहना है कि, डीजी हेल्थ ने उनकी मांगों को सकारात्मक बताया है, डीजी हेल्थ ने आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों से संबंधित एक प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्री को प्रेषित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उधर, टंकी में चढ़े उनके साथियों ने भी बुधवार 13 मई तक टंकी से नहीं उतरने का ऐलान किया है, सभी साथियों का यही कहना है कि अगर उनके पक्ष में कोई फैसला आता है तो ठीक है, वरना आंदोलन को और धार दिए जाने की रणनीति पर काम किया जाएगा, फिलहाल देर रात पुलिस ने सुरक्षा कारणों से नर्सिंग एकता मंच से जुड़ी प्रदर्शनकारी महिलाओं और अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को सड़क से उठा दिया गया, लेकिन रात भर परेड ग्राउंड परिसर में पानी की टंकी के पास नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना जारी रहा।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.