उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

UK Board 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स

प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा बागेश्वर 496, 99.20 % प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी, HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496, 99.20 % द्वितीय कनक लता SVM IC, न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल 495, 99.00% ,तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC , उत्तरकाशी494, 98.80 % , तृतीय (संयुक्त) प्रिया, CAIC, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग,494, 98.80 % तृतीय, (संयुक्त) दीपा जोशी, PP, SVMIC, नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर 494, 98.80%

- Advertisement -

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।  

- Advertisement -

उत्तराखंड बोर्ड में इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी हो गए हैं। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। 

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version