ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों ने युवती से की छेड़खानी बवाल, भीड़ ने युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

युवती से छेड़खानी करने के विरोध में स्थानीय युवकों ने हरियाणा के युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। वीडियो में हरियाणा से अपनी कार में आए दो युवकों पर राह चलती युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने कोतवाली थानाक्षेत्र के काले की ढाल में दोनों युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक कार से हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रहे थे जो कि नशे की हालत में थे।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने बताया की उन्होंने सड़क से गुजर रही एक युवती के साथ अभद्रता करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवक भड़कने लगे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्साए लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाल लिया, उनकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए, जिससे वह सड़क पर नग्न अवस्था में भागता दिखाई दिया। भीड़ ने युवकों की कार के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version