अल्मोड़ा पुलिस का”ऑपरेशन क्रैक डाउन”अभियान के तहत दन्या पुलिस ने बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने पर 01 मकान मालिक का किया ₹5000 का नगद चालान

अल्मोड़ा के दन्या में  50 बाहरी लोगों के सत्यापन चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे "Operation Crack Down Verification Drive" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों आदि के सत्यापन किये जाने हेतु वृहद अभियान चलाये जाने के आदेश दिये है। जिस क्रम में आज दिनांक-12.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 50 बाहरी किराएदार व मजदूरों के सत्यापन किये गये।

- Advertisement -

चेकिंग के दौरान एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹5000 का नगद चालान किया गया।
इस दौरान आम जमानस से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस सत्यापन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे। साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version