विकासनगर में एटीएम बदलकर लोगों की गाढ़ी कमाई चुराने वाले दो गिरफ्तार, एक युवती भी ठगी में शामिल

एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली युवती समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 34 एटीएम और लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके खाते से निकाले गए 9,380 रुपए बरामद हुए हैं, आरोपी एटीएम मशीन में फेविक्विक लगाकर पहले उसे खराब करते थी, फिर पैसे निकालने आए लोगों की सहायता के बहाने उनके पास जाकर धोखे से एटीएम पिन की जानकारी ले लेते थे, मौका देखकर लोगों का एटीएम बदल देते थे, गिरफ्तार एक आरोपी पहले भी धोखाधड़ी मामले में जेल जा चुका है, आरोपियों की ओर से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। दरअसल, प्रमेनगर थाना क्षेत्र के धूलकोट निवासी संदीप सिंह ने कोतवाली विकासनगर में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी हिताची कंपनी की फ्रेंचाइजी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वो प्रेमनगर से विकासनगर के बीच में लगे हिताची एटीएम की देखरेख करते हैं, बीती 12 अप्रैल को कुछ अज्ञात लोगों ने विकासनगर, हर्बटपुर चौक, सेलाकुई और रामपुर में लगे एटीएम मशीनों के कार्ड रीडर में केमिकल लगाकर उन्हें खराब कर दिया, इतना ही नहीं एटीएम मशीनों से पैसे निकालने आए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके एटीएम कार्ड बदले, फिर उनके खातों से पैसे निकाल लिए, इस शिकायत के आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कोतवाली विकासनगर को टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने एटीएम और उसके आसपास आने जाने वाला रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, साथ ही संदिग्धों के बारे में आवश्यक जानकारियां जुटाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस दौरान घटना में दो आरोपियों के शामिल होने और घटना में इस्तेमाल स्कूटी के बारे में जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को चेकिंग के दौरान समर फील्ड स्कूल के पास से मूखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक युवती भी शामिल थी, उनकी तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 34 एटीएम कार्ड मिले, साथ ही एटीएम धोखाधड़ी कर निकाले गए 9,380 रुपए और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी संख्या UP 11 CW 8205 को सीज कर दिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.