रामनगर में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत,परिवार के इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर कमोला ढोनिया नाले के पास बृहस्पतिवार सुबह हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में उसके पिछले हिस्से से टकरा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। एसआई तनवीर आलम के मुताबिक लालकुआं के बिंदुखत्ता रावतनगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की (35) पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर से घर लौट रहे थे।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर प्राइवेट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। हेलमेट पहनने के बावजूद गंभीर चोटों के कारण पुष्कर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मार्चुला में पुष्कर के दो डंपर चलते हैं। वहां से काम निपटाकर वह घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुष्कर के परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों की चीखपुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। पुष्कर अपने माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version