नैनीताल में चालान पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर सड़क पर लगाया जाम, SSP की दखल पर शांत हुआ हंगामा

पर्यटन नगरी नैनीताल के तल्लीताल बाजार में मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर पुलिस द्वारा चालान काटने पर बवाल मच गया, पुलिस और कारोबारी के बीच विवाद बढ़ा तो कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिया, वहीं तल्लीताल चौराहे पर नारेबाजी कर व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया, इस दौरान व्यापारी लगभग 3 घंटे तक कारोबारी सड़क पर बैठे रहे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तल्लीताल में पुलिस की ओर से मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए अभियान चलाया गया, इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं मिलने पर पुलिस ने चालान कर दिया, इस बात व्यापारी और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, कहासुनी ने बढ़ते-बढ़ते विवाद का रूप ले लिया।

- Advertisement -

विवाद बढ़ा तो व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके चलते व्यापारियों ने बाजार बंद का एलान करते हुए बाजार तुरंत बंद कर दिया, बाजार बंद कर व्यापारी तल्लीताल डांठ चौराहे पर पहुंच गए, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

- Advertisement -

नारेबाजी के दौरान पुलिस ने व्यापारियों को सड़क से हटने को कहा, इस पर व्यापारियों का पारा हाई हो गया और गुस्साए व्यापारी सड़क पर ही बैठ गए, व्यापारियों ने नारेबाजी कर महिला पुलिसकर्मी को हटाने की मांग की, इस दौरान यातायात बाधित हुआ तो एसओ तल्लीताल मौके पर पहुंच गए, लेकिन उसके बाद भी व्यापारी सड़क से नहीं हटे, जब दो घंटे तक व्यापारी सड़क से नहीं हटे तो मजबूरन सीओ को मौके पर पहुंचना पड़ा।

इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य और नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 सरस्वती खेतवाल भी मौके पर पहुंच गईं, व्यापारियों ने एसएसपी को फोन कर महिला पुलिस कर्मी के ट्रांसफर की मांग की, एसएसपी के आश्वासन के बाद छह बजे से शुरू हंगामा साढ़े 9 बजे शांत हो पाया।

वहीं मामले में सीओ सुमित पांडे ने बताया चालानी कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया था, जिसको लेकर वह सड़क पर धरने पर बैठ गए थे. इस दौरान यातायात भी बाधित हुआ, व्यापारियों से वार्ता कर मामले में जांच के लिए सात दिन का समय मांगा गया है, वहीं महिला एएसआई की ओर से तब तक कोई चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version