खाने में कॉकरोच का वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट संचालक से मांगे ढाई लाख रुपये, तीन युवक हरियाणा से गिरफ्तार

रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित खाने में काकरोच मिलने का वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट की प्रतिष्ठा खराब करने और भारी जुर्माना लगवाने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार बीते फरवरी माह में रेस्टोरेंट संचालक एसके जैन ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अक्षत नामक व्यक्ति व उसके साथियों ने उनके रेस्टोरेंट के खाने में काकरोच मिलने का आरोप लगाकर वीडियो बनाया और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण में शिकायत कर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगवाने व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।

- Advertisement -

युवकों ने नकली नोटिस तैयार कर वाट्सएप के माध्यम से भेजा और रेस्टोरेंट की छवि खराब करने की धमकी देते हुए करीब 2.5 लाख रुपये की मांग की। लगातार दबाव बनाए जाने पर रेस्टोरेंट संचालक की पुत्री ने पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये यूपीआइ के जरिए आरोपित के साथी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बैंक डिटेल, लोकेशन व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। बताया कि जांच में सामने आया कि तीनों आरोपितों ने नवंबर 2025 में श्रीनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन कर सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची थी।

- Advertisement -

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित अक्षत आनंद उर्फ साहिल (22) निवासी- बेगूसराय, बिहार, हाल निवास छतरपुर, दिल्ली। सोहेल अख्तर (23) निवासी हजारीबाग, थाना सदर झारखंड, हाल निवास आंबेकर कालोनी एन्क्लेव दिल्ली और रितेश मिश्रा (22) निवासी सराय कला, झारखंड, हाल पता झझर, हरियाणा को झज्जर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों युवकों को श्रीनगर में सीजेएम न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को पौड़ी जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version