रुद्रपुर में उद्योगपति के घर से करीब 90 लाख रुपये की नगदी और जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक उद्योगपति के घर को निशाना बनाते हुए करीब 90 लाख रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना किच्छा की आवास विकास कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ राइस मिलर राजेंद्र अग्रवाल का परिवार 18 अप्रैल को रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया हुआ था। दो दिन बाद जब परिवार घर लौटा, तो घर के हालात देखकर सभी के होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों व लॉकरों को तोड़ा गया था। चोर नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो चुके थे। चोरी की कुल कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी जा रही है।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए।हालांकि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दो संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और टीम को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version