ख़राब सड़क को लेकर क्वारब पुल के पास आज होगा धरना प्रदर्शन – मनोज तिवारी

अल्मोडा ज़िले को आने वाली मुख्य सड़क कई समय से क्वारब पुल के समीप पहाड़ खिसकने से अवरुद्ध है । भाजपा सरकार द्वारा उस रास्ते की अनदेखीं पर विधायक तिवारी 24 को 12 बजे से करेंगे पुल के समीप धरना प्रदर्शन। अल्मोडा ज़िले को अन्य जिलो से जोड़ने वाला राज मार्ग कई समय से क्वारब पुल के समीप लगातार मलवा पत्थर आने से अवरुद्ध हो चुका है। जिससे सांस्कृतिक नगरी अल्मोडा की आम जनता , व्यापारी और पर्यटन को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।

- Advertisement -

परंतु भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार इससे बेसुध है। यह मार्ग से पर्यटन और व्यापार अत्यधिक प्रभावित हुआ है। जिसको देखते हुए विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को पुल के समीप समस्त जनता के साथ धरना प्रदर्शन करने की चेतवानी दी और अल्मोडा ज़िले के लिए मौन पड़ी सरकार को जगाने का कार्य करेंगे

- Advertisement -

क्वारब पुल के समीप सड़क अवरुद्ध होने से समस्त जनता , व्यापारी और पर्यटन को अत्यधिक नुक़सान झेलना पड़ रहा है । जो किसी भी स्थिति पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा । 24 को मैं समस्त जनता व्यापारियो के साथ स्थल पर 12 बजे से धरना प्रदर्शन करूँगा और सोई भाजपा सरकार को जनता के प्रति जगाने का कार्य करूँगा। मनोज तिवारी, विधायक , अल्मोडा

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version