उत्तराखंड में सत्र के पहले दिन ही बजट पेश कर सकती है सरकार, विधानसभा ने भेजा अनंतिम कार्यक्रम

1 Min Read

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 9 से 13 मार्च तक होने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को अनंतिम कार्यक्रम भेज दिया है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र शुरू होगा। इसी दिन सरकार विनियोग विधेयक को सदन पटल पर रख सकती है। पांच दिवसीय सत्र के लिए भराड़ीसैंण में तैयारियां चल रही है। विधायी विभाग की ओर से सत्र के लिए अनंतिम कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय को भेजा गया है। विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को अनंतिम कार्यक्रम जारी किया गया।

- Advertisement -

इसके अनुसार नौ मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। 10 मार्च को राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के साथ ही अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा। 11 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण पारित कर बजट पर चर्चा की जाएगी। 12 मार्च को बजट में विभागवार आय-व्यय पर चर्चा, 13 मार्च को विधेयक पारित किया जाएगा। हालांकि सत्र के लिए यह अनंतिम कार्यक्रम है। कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन संचालन के लिए अंतिम एजेंडा तय किया जाता है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version