देश में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट कर बनाते थे शिकार

डिजिटल अरेस्ट कर देश में कई लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को जयपुर, राजस्थान से किया गिरफ्तार किया गया है।  

- Advertisement -

बता दें कि हाल ही में निरंजनपुर देहरादून निवासी एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज की थी। बताया कि उनके मोबाइल पर मुंबई साइबर क्राइम पुलिस के नाम से एक फोन आया और मोबाइल फोन से अपराध होना बताकर व्हाट्सएप पर बात करने को कहकर फोन काट दिया गया।

- Advertisement -

फिर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। जिसमें सामने एक व्यक्ति पुलिस यूनिफॉर्म में बैठा था। इस दौरान उन्हें मनी लांड्रिंग के केस का भय दिखाकर डराया गया। इसके बाद दो करोड़ से भी ज्यादा की ठगी की गई। मामले में पुलिस ने नीरज भट्ट(19) पुत्र गोविन्द प्रसाद भट्ट निवासी मानसरोवर, जयपुर को गिरफ्तार किया है। 

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version