अल्मोड़ा के एसएसजे विश्वविद्यालय का पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल छात्र छात्राओं को उपाधि और बांटे मैडल

अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन गुरुवार को भव्य और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उपाधियां और मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और कुलगीत के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सीखते रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, अनुसंधान और सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और विशेष सम्मान से नवाजा गया। दीक्षांत समारोह के ऐतिहासिक आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.