उत्तराखंड में सरकार हर क्षेत्र में फेल, बीजेपी के पास मुंह छिपाने की जगह नहीं, शैलजा कुमारी ने साधा निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं, रुद्रपुर में उनके स्वागत ने शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकता और अनुशासन का संदेश दिया, उत्तराखंड कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए बाहरी नेताओं को लेकर बढ़ते असंतोष और संगठनात्मक चुनौतियों के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पांच दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंचीं, उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन के भीतर चल रहे मतभेदों को समाप्त करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना और आगामी चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत आधार देना है।

- Advertisement -

दौरे के पहले दिन रुद्रपुर पहुंचने पर कुमारी शैलजा का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे एक तरह के शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता करण महरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ और जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया, अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के भीतर अनुशासन और एकता पर विशेष जोर दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है और इसमें शामिल होने वाले हर व्यक्ति को इसके सिद्धांतों और नीतियों का पालन करना अनिवार्य है।

- Advertisement -

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भटक रही है और केवल राजनीतिक संतुलन बनाने में लगी है, कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं, उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता हासिल करनी है, तो सभी को मिलकर काम करना होगा और व्यक्तिगत मतभेदों को पीछे छोड़ना होगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती है और प्रदेश में वास्तविक बदलाव ला सकती है, दौरे के दौरान कुमारी शैलजा विभिन्न जिलों में बैठकों का आयोजन करेंगी, जहां वह स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगी। इन बैठकों के माध्यम से वह संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगी और आवश्यक सुधारों के लिए रणनीति तैयार करेंगी, यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब उत्तराखंड कांग्रेस आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में कुमारी शैलजा की यह पहल पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकती है, उनके इस दौरे से यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस नेतृत्व संगठन को एकजुट कर आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version