राजधानी देहरादून में एक युवती पर अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है, युवती अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में ही रहती थी दोनों जल्द ही सगाई करने वाले थे, शादी की तारीख भी फाइनल हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही युवक की इस तरह मौत हो गई।
इस मामले में बीती 4 मई को मृतक युवक के पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, युवक के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका 27 साल के बेटे अजय और राधिका का प्रेम प्रसंग चल रहा था,दोनों बीते एक साल से देहरादून के ही नेहरू ग्राम में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, अक्टूबर में दोनों की शादी होनी थी।
आरोप है कि 26 अप्रैल शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, इसी दौरान राधिका ने सब्जी काटने वाला चाकू को अजय के सीने में गाड़ दिया, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों ने युवक को देहरादून के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, 27 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



