चलती बस में अचानक बिगड़ी ड्राइवर की तबीयत, पेड़ से टकराकर गड्ढे में घुसी, 38 सवारियों की बाल-बाल बची जान

नैनीताल जिले के रामनगर में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया, यहां रामनगर डिपो की रोडवेज बस के चालक को चलती बस में दौरा पड़ा, इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए एक गड्ढे में जाकर रुक गई, बस में 38 पैसेंजर सवार थे, बस चालक और एक यात्री को चोटें आई हैं।

- Advertisement -

उत्तराखंड परिवहन निगम की रामनगर डिपो की एक बस सोमवार सुबह 11 बजे रामनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली के रास्ते गुड़गांव के लिए रवाना हुई थी, बताया जा रहा है है कि इसी बीच पिरूमदारा से आगे हल्दुआ के समीप बस चालक बस के स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा, बस समीप में ही सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर घिसटते हुए एक गड्ढे में जाकर रुक गई।

- Advertisement -

बस अनियंत्रित होते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, बताया जा रहा है कि बस चालक शाहिद निवासी मुरादाबाद का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, अटैक आने के शाहिद बस के स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा, अनियंत्रित बस पहले पेड़ से टकराई, इसके बाद एक गड्ढे में जाकर रुक गई।

- Advertisement -

चालक के साथ ही बस में सवार मुकीम नाम का यात्री (रामनगर निवासी) भी इस दुर्घटना में घायल हो गया, बस में सवार अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, एक बड़ा हादसा होने से टल गया, हादसे में घायल चालक और यात्री को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है, दुर्घटना के पास परिवहन निगम के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच में जुट गए।

घायल यात्री मुकीम ने बताया कि वो रामनगर से गुड़गांव जाने के लिए इस बस में बैठा था, उसने बताया कि बस के चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, तबीयत बिगड़ने पर चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया, इस कारण यह हादसा हो गया, मुकीम ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉक्टर सागिर ने बताया कि इस बस दुर्घटना में दो लोग घायल हैं, घायलों में एक चालक है जो मुरादाबाद का रहने वाला है, चालक शाहिद की उम्र लगभग 40 वर्ष है, डॉक्टर सागिर ने बताया कि चालक का बीपी काफी बढ़ा हुआ है. एक अन्य यात्री भी घायल हुआ है, उसका उपचार भी किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version