जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक का लाश, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी, पुलिस पत्नी से पूछताछ में जुटी

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आया है, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर में युवक की लाश मिली है, बताया जा रहा है कि युवक की लाश सड़क किनारे जंगल में पेड़ से लटकी हुई थी, युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

- Advertisement -

तीन महीने पहले ही हुई शादी पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त 19 साल के शुभम कश्यप के रूप में हुई है, शुभम कश्यप मूल रूप यूपी से शाहजहांपुर, बरेली का रहने वाला था, शुभम कश्यप की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, शुभम अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी के जीतपुर नेगी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे जंगल में पेड़ से लटकी हुई लाश पड़ी, इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की, इसी के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की, इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

- Advertisement -

पुलिस को मानें तो प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि अभी पुलिस स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, वहीं इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला सुसाइड का ही लग रहा है, हालांकि पुलिस को लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, वहीं मृतक की पत्नी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है, वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप कुछ पता चल पाएगा, परिजनों के तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी, बता दें कि शुक्रवार को भी इसी जंगल में सड़ी गली हालात में युवक की लाश मिली है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, शुक्रवार को जो लाश मिली थी, इस मामले में भी मौत के कारणों का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा, वहीं एक ही इलाके में दो दिनों के भीतर दो लाश इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version