विकासनगर में किशोरी का अपहरण, तीन युवकों पर मामला दर्ज, ऑनलाइन पेमेंट का खुलासा

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपित युवक की मां व बहन की भूमिका भी संदिग्ध बताई। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली विकासनगर में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने दी तहरीर में कहा कि उसकी पंद्रह साल की पुत्री लापता हो गयी है। 20 अप्रैल को खाना खाकर हम सो गए थे। जब हम सुबह उठे तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी और उसके फोन-पे से पांच हजार रुपये रात 1:20 बजे को समीर पुत्र के खाते में फोन-पे हो रखे थे।

- Advertisement -

समीर ने भी लगभग रात 1:30 बजे अलताफ को फोन-पे पर पैसे करवाये थे। जांच करने पर पता चला कि 21 अप्रैल को साकिर निवासी जीवनगढ उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया है और उसको ले जाने में समीर और अलताफ ने सहयोग किया है। समीर व अलताफ भी जीवनगढ़ के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है, पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version