पिथौरागढ़ में थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, थल से सुनी तक जगह-जगह सड़क खोदे गए हैं, ऐसे में इन हिस्सों को समय पर दुरुस्त न किए जाने से मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है, स्थिति ये है कि भारी वाहन आए दिन कीचड़ और गड्ढों में फंस रहे हैं, जिससे घंटों तक यातायात बाधित हो रहा है, जिसके चलते छोटे व बड़े वाहन तो इस स्थानों में कीचड़ में से नहीं निकल पा रहे हैं, इसी सड़क पर सुनी के पास स्क्रबर बनाने के लिए सड़क को दो महीने से आधा अधूरा खोदकर छोड़ दिया था, रविवार शाम को उसी स्थान पर एक तेल टैंकर फंस गया।
जिसके बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, वाहन को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी, फिर भी टैंकर को नही निकाला जा सका, इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर महीनों पहले खुदाई की गई, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, बारिश शुरू होते ही सड़क की हालत और बदतर हो गई है, कई स्थानों पर सड़क दलदल में बदल चुकी है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है, पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि पिथौरागढ़-थल मार्ग पर मुवानी और पिथौरागढ़ के बीच एक टैंकर सड़क धंसने के कारण फंस गया है, जिसे निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर यातायात प्रभावित है,ऐसे में वैकल्पिक मार्ग (Diversion Route) का इस्तेमाल करें।


