हल्द्वानी में गांव से पढ़ने आया छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला, परिवार सदमे में, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हल्द्वानी के शहर के मुखानी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सुनियाकोट (बड़गांव) निवासी हेमंत परिहार अपने ताऊ के घर भगवानपुर केसर कॉलोनी, मुखानी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर से बाहर घूमने गया था और लौटने के बाद अपने कमरे में चला गया।

- Advertisement -

काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर जब कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तो परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो हेमंत फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और आनन-फानन में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में शोक है पूरा परिवार सदमे में है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version