देहरादून। दून के पॉश इलाके में कई माह से एक स्कूल परिसर में चल रह सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्कूल के पीछे स्थित कमरे किराये पर लेकर दो युवक अनैतिक कारोबार चला रहे थे।क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को मुक्त कराया है। कमरे से बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई है। साथ ही एक युवती एचआईवी पॉजिटिव बताई जा रही है। शहर के किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी का कारोबार चलने के आरोप लगाए। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पार्षद ने मौके पर पहुंचकर परिसर में चल रही गतिविधियों पर सवाल उठाए और मामले में जांच की मांग की। घटना की जानकारी फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस दौरान नारेबाजी और हंगामे की स्थिति भी देखने को मिली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिसर में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में स्कूल के पीछे स्थित कमरों में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामान पाया गया और तीन युवतियां भी कमरों में मिलीं।
पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इस दौरान किराये पर कमरा लेने वाले राजस्थान निवासी अशीष पांडेय और जंग बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अनैतिक गतिविधि की बात स्वीकार की। पुलिस ने कमरे से सामान भी जब्त कर लिया गया। उक्त घर में स्कूल संचालित होने के कारण किसी ने पिछले हिस्से में चल रहे सेक्स रैकेट पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि, आसपास के निवासियों ने रात को कई बार युवकों के वहां आने पर आपत्ति जताई। पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि यहां तीन यूवतियों को रखा गया है और जिस्मफरोशी कराई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की हैं, जो कि आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थीं।
पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान सामान की जांच की जो इस दौरान शराब की बाेतलें, कंडोम, दवा आदि के साथ ही कुछ मैमोरी कार्ड व पेन ड्राइव मिलने की भी बात कही जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने कमरे से एक डायरी भी जब्त की, जिसमें लेन-देन का हिसाब लिखा गया था। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एक युवती के बैग से एक कार्ड बरामद हुआ, जो कि युवती के एचआईवी पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, युवती ने खुद के बीमार होने की भी बात कही है।



