देहरादून के स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, तीन युवतियों को मुक्त कराया

देहरादून। दून के पॉश इलाके में कई माह से एक स्कूल परिसर में चल रह सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्कूल के पीछे स्थित कमरे किराये पर लेकर दो युवक अनैतिक कारोबार चला रहे थे।क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को मुक्त कराया है। कमरे से बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई है। साथ ही एक युवती एचआईवी पॉजिटिव बताई जा रही है। शहर के किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी का कारोबार चलने के आरोप लगाए। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पार्षद ने मौके पर पहुंचकर परिसर में चल रही गतिविधियों पर सवाल उठाए और मामले में जांच की मांग की। घटना की जानकारी फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस दौरान नारेबाजी और हंगामे की स्थिति भी देखने को मिली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिसर में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में स्कूल के पीछे स्थित कमरों में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामान पाया गया और तीन युवतियां भी कमरों में मिलीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इस दौरान किराये पर कमरा लेने वाले राजस्थान निवासी अशीष पांडेय और जंग बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अनैतिक गतिविधि की बात स्वीकार की। पुलिस ने कमरे से सामान भी जब्त कर लिया गया। उक्त घर में स्कूल संचालित होने के कारण किसी ने पिछले हिस्से में चल रहे सेक्स रैकेट पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि, आसपास के निवासियों ने रात को कई बार युवकों के वहां आने पर आपत्ति जताई। पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि यहां तीन यूवतियों को रखा गया है और जिस्मफरोशी कराई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की हैं, जो कि आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान सामान की जांच की जो इस दौरान शराब की बाेतलें, कंडोम, दवा आदि के साथ ही कुछ मैमोरी कार्ड व पेन ड्राइव मिलने की भी बात कही जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने कमरे से एक डायरी भी जब्त की, जिसमें लेन-देन का हिसाब लिखा गया था। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एक युवती के बैग से एक कार्ड बरामद हुआ, जो कि युवती के एचआईवी पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, युवती ने खुद के बीमार होने की भी बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.