रुद्रपुर में स्मैक तस्करी के मुख्य आरोपी नाजिम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पांच फरार

रुद्रपुर में स्मैक तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वाले मुख्य आरोपित नाजिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मामले में फरार चल रहे चार महिला समेत पांच आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी है। इसके लिए पुलिस की टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सुभाष कालोनी स्थित कल्लू के घर स्मैक की तस्करी की सूचना पर पहुंची थी। जहां पर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया था। इस दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गया था। 

- Advertisement -

मामले में पुलिस ने तब 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी, फरहाना पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने फरजनद अली उर्फ नन्हे, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपित नाजिम के साथ ही फरार चल रहे अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। रविवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपित नाजिम को पारले चौक के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

- Advertisement -

हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार चार महिला समेत पांच आरोपित अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना की तलाश में पुलिस लगी है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके लिए पुलिस टीम जगह जगह दबिश दे रही है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version