रिटायर अफसर की पत्नी ने सब्जी खरीदने के लिए लिखकर किया गाइड, इंटरनेट पर वायरल;

2 Min Read

एक रिटायर्ड भारतीय विदेश सेवा के एक अधिकारी को उनकी पत्नी ने सब्जी खरीदने के लिए एक पेज पर दिशानिर्देश लिखकर बाहर भेजा। पूर्व अधिकारी मोहन परगैन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी तस्वीर साझा की और देखते ही देखते यह वायरल हो गई। इस पेज पर उनकी पत्नी पूरी सावधानी के साथ हर सब्जी को खरीदने के लिए पूरी तरह से गाइड करती हैं।

- Advertisement -

पोस्ट को सोशल मीडिया पर डालते हुए पारगैन ने लिखा कि सब्जियों के लिए बाजार जाते समय मेरी पत्नी ने इसे मेरे साथ साझा किया और कहा कि आप इसे एक गाइड के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

- Advertisement -

उनके इस पोस्ट पर जल्दी ही लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट करना शुरु कर दिया। कई यूजर्स ने इस पर उनकी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका माइक्रोमैनेजमेंट बहुत ही अच्छा है।

- Advertisement -

वहीं एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह क्या बात है अगली बार सब्जी खरीदने के लिए आपकी इस पोस्ट को बुकमार्क कर लिया है। इन सब्जियों के अलावा और सब्जियों के लिए ऐसी गाइड बुक का इंतजार है। लेकिन यह किसी पति के लिए बहुत ही डरावना है क्योंकि अगर वह कोई भी कसर छोड़ देता है तो लड़ाई पक्की है कि मैंने लिखकर भी दिया था तब भी लेकर नहीं आ पाए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version