दिल्ली पहुंचा रामनगर प्रतिबंधित मांस मामला, अनिल बलूनी से मिले बीजेपी नेता

मांस विवाद का मामला अब दिल्ली की दहलीज तक पहुंच गया है, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी से दिल्ली में मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई है, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बलूनी से निर्दोष कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों की समीक्षा करवाने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

भाजपा नेताओं ने सांसद को बताया कि हाल ही में रामनगर में हुए मांस विवाद में पुलिस ने जल्द बाज़ी में कार्रवाई करते हुए कई निर्दोष युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए, जबकि इनमें से कई युवक घटना स्थल पर केवल दर्शक के रूप में मौजूद थे, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पर्याप्त सबूत के भाजपा कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराना अन्याय है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

भाजपा के तीनों मंडलअध्यक्ष व के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, बलदेव रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, नीमा मठपाल, किरन रावत, अंजना सुंदरियाल, ममता पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

नेताओं ने सांसद बलूनी से आग्रह किया कि वे इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करवाएं, ताकि निर्दोष युवाओं को राहत मिल सके और सच्चे दोषियों पर ही कार्रवाई हो, कार्यकर्ताओं का कहना है कि रामनगर में हुए विवाद को राजनीतिक रूप देने की कोशिश की जा रही है, जबकि अधिकांश कार्यकर्ता कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे थे।

सांसद अनिल बलूनी ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी, उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान न हो, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका न्याय की भावना के साथ काम करती है और अगर किसी स्तर पर गलत कार्रवाई हुई है तो उसकी निष्पक्ष समीक्षा की जाएगी, भाजपा नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को बचाना नहीं, बल्कि सत्य को सामने लाना और निर्दोषों को न्याय दिलाना है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.