खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंचे राहुल गांधी, हेलीकॉप्टर वापस पंतनगर लौटा, कार्यकर्ताओं में निराशा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करना था। खराब मौसम के कारण वे अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाएं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में नहीं उतर सका और वापस पंतनगर आ गया। पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से निकले थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं पाया और वापस पंतनगर एयरपोर्ट आकर लौट गए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने फोन से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला किया। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। नोट बंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए उन्होंने देश के बिगड़ते आर्थिक हालात पर जमकर केंद्र सरकार की आलोचना की। लिहाजा उन्होंने हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को वर्चुअल संबोधित किया। राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार मोदी तो केंद्र की सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड को बनाने में यहां के लोगों का सपना था। ताकि यहां के युवाओं का भविष्य बने। लेकिन आज राज्य अपने हाथों से नहीं दिल्ली से चलाया जा रहा है। बाहर के लोग यहां की अपार संपदा का फायदा उठा रहे हैं। जो अधिकार जनता का है उन पर चंद पूंजिपतियों का कब्जा हो गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अल्मोड़ा रैली को वर्चुअल संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र में मोदी सरकार ने आर्थिक स्ट्रक्चर तोड़ कर रख दिया है। जो उद्योग धंधे हमारे आय का साधन बनते थे उन्हें खत्म कर दिया। नोट बंदी से लोगों की जमा-पूंजी को खत्म कर दिया। छोटे कारोबारों को गलत जीएसटी से खत्म कर दिया। गलत विदेश नीति से आज रूस और ईरान से तेल लेने के बजाए देश को अमेरिका के राष्ट्रपति के आदेश का इंतजार करना पड़ रहा है। क्यों कि ट्रंप के पास एपस्टीन और अडानी की फाइल है। राहुल गांधी ने कहा कि वह चाहते थे कि अल्मोड़ा आएं, लेकिन उनका हैली लैंड नहीं कर पाया। कहा कि उन्होंने पायलट से तीन बार निवेदन किया, लेकिन पायलट ने खतरे का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। कहा कि वह जल्द ही अल्मोड़ा आएंगे और लोगों के साथ संवाद करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.