स्वास्थ सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को जनप्रतिनिधियों एवं रेडक्रॉस समिति ने किया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर आज अल्मोड़ा के जनप्रतिनिधियों एवं रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा ने प्राचार्य का घिराव किया।इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में प्रदेश सरकार के द्वारा करोड़ों रुपया दिया गया है तथा लगातार स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की कोशिश की जा रही है लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के द्वारा लापरवाही कर स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाल करने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लगातार मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की शिकायते मिल रही थी जिसको देखते हुए जनहित में आज प्राचार्य से सवाल जवाब किए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा हृदय के मरीजों के लिए कैथ लैब की स्वीकृति दे दी गई है लेकिन मेडिकल कॉलेज की ढीले रवैए से कैथ लैब के संचालन में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन के द्वारा डायलिसिस सेवा प्रारंभ करने के लिए अभी तक कोई कागजी करवाई उच्च स्तर से नहीं की गई है।इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के समय संबंधित डॉक्टर द्वारा चार यूनिट ब्लड की मांग की जाती है जिससे मरीज के परिजन परेशान होते हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस सेवा पर भी गहरा रोश प्रकट करते हुए उन्होंने प्राचार्य से मेडिकल कॉलेज में कार्डियो एम्बुलेंस खरीद की मांग की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

साथ ही साथ स्वास्थ्य संबंधित अन्य कई समस्याओं पर प्राचार्य से वार्ता की गई।इस घेराव एवं वार्ता कार्यक्रम के कुछ सकारात्मक परिणाम भी निकले जिसमें प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि चार माह के भीतर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब प्रारंभ हो जाएगी जिससे हृदय के रोगियों को छल्ले डालने के लिए अन्यथा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके साथ ही प्राचार्य के द्वारा कार्डियो एंबुलेंस एवं डायलिसिस पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से जो सरकार की किरकिरी हो रही है यह बर्दाश्त योग्य नहीं है।उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था कर रही है लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रेड क्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने प्राचार्य से मांग की कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाली जनता से चिकित्सक अच्छे ढंग से बात करें इसके निर्देश चिकित्सको को दिए जाएं और यदि आवश्यकता पड़ती है तो चिकित्सकों के लिए माह में एक बार अनुशासन की पाठशाला भी लगाई जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके साथ ही बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चार व्हीलचेयर तत्काल रखने की मांग की गई जिस पर प्राचार्य ने तुरंत कार्रवाई की बात कही। जनप्रतिनिधियो और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियो ने कहा कि यदि अब भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की हीला हवाली से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो इसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा।घेराव एवं वार्ता कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,मनोज सनवाल प्रदेश उपाध्याय रेडक्रॉस,हरीश कनवाल,भगवत आर्या क्षेत्र पंचायत सदस्य,पारू उप्रेती ग्राम प्रधान,पार्षद अमित साह,अभिषेक जोशी,अर्जुन बिष्ट,कैलाश गुरूरानी,भूपेंद्र सिंह बिष्ट प्रतिनिधि ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख, आशीष वर्मा, मंटू भंडारी,रीता दुर्गापाल,पुष्पा सती,आशा कर्नाटक,हरीश बिष्ट, ललित जनौटी,हयातसिंह बिष्ट, देवेन्द्र कर्नाटक,हेम जोशी,दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान विनोद जोशी,अभिषेक तिवारी,प्रकाश मेहता सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। इसके साथ ही प्राचार्य डॉ सी पी भैसोड़ा एवं चिकित्सा अधीक्षक अमित कुमार भी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.