UKSSSC पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में अब लगे ‘फलीस्तीन जिंदाबाद’ के नारे, आंखिर ये क्या हो रहा है

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में रविवार को नया मोड़ देखने को मिला। प्रदर्शन में शनिवार को दिशा नाम के एक संगठन की एंट्री हो गई। आरोप है कि इस संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘फलीस्तीन जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान पूर्व में भी हमें चाहिए आज़ादी जैसे नारे गूंजे थे। बताते हैं कि यहां पर कुछ युवा यह कहते हुए देखे गए उत्तराखंड में नेपाल जैसे हालात होकर रहेंगे।

- Advertisement -

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की बयानबाजी और नारे गूंज रहे हैं वे इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि कुछ संगठनों ने मंच का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए करना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

फलीस्तीन समर्थक नारों से माहौल में अचानक राजनीतिक रंग देखने को मिला। इससे आम अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति भी पैदा हो गई है, जो केवल परीक्षा रद्द करने और आयोग की पारदर्शी कार्यप्रणाली की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। यद्यपि, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गूंज रहे नारों व बयानों के दृष्टिगत सुरक्षा एजेंसियां भी इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version