एक माह तक चले स्वच्छता संकल्प यात्रा का ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा आज समापन पर की प्रेस

एक माह तक चलने वाली स्वच्छता संकल्प यात्रा का प्रारंभ ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा 18 नवम्बर को मुरली मनोहर वार्ड के मुरली मनोहर मंदिर से किया गया था और कल 17 दिसंबर की स्वच्छता संकल्प यात्रा का समापन भी इसी मंदिर के प्रांगर में किया गया। यात्रा का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया था कि वार्ड बार लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और इनके उन्मूलन के लिए उनके पास कोई सुझाव हो तो उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा सके। ताकि आने वाले समय में गठित होने वाली नगर निगम बोर्ड की इन समस्याओं और स्थानीय निवासियों द्वारा सुझाए गए उपायों से अवगत कराया जा सके।

- Advertisement -

घर घर जा कर करी गई चर्चा में न केवल समस्याओं पर बात करी गई अपितु लोगों को अपने शहर के प्रति कर्तव्यों के लिए भी अवगत कराया गया। जिसमे आने वाले समय में अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि को सामने लाया जा सके। एक माह तक चली इस यात्रा के माध्यम से अल्मोड़ा शहर के सभी बाहों में घर घर जाकर भ्रमण किया और घर जाकर लोगों से उनके मोहल्ले से सम्बंधित जिसमे कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं तथा स्ट्रीट लाइट, नशे की समस्याओं के सम्बन्ध में बात करी गई।

- Advertisement -

शहर के कई सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में भी जाकर इन समस्याओं के बारे में बात करी गई ताकि विद्यार्थी भी समस्याओं के बारे में अवगत होकर अपनी राय दे, इस यात्रा के माध्यम से विभिन्न वार्डों के चार हजार से अधिक लोगों में संपर्क किया गया और अलग अलग वार्डों की समस्याओं की अलग अलग समस्याएं हैं। परन्तु पूरा अल्मोड़ा बंदरों एवं गन्दगी की समस्या से बहुत अधिक त्रस्त है।

- Advertisement -

पाताल देवी, एन टी डी, गणेशी गैर, एवं राजपुरा – भ्यारखोला की सघन वाल्मीकि बस्तियों एक तरफ सीवर लाइन की कमी से जूझ रहीं हैं तो दूसरी तरफ उनके घरों का नियमितीकरण उनकी प्राथमिक समस्या है। जहा शहर के सभी लोगों का सुझाव रहा है की कम से कम शहर के मुख्य बाजारों में पानी की व्यवस्था सहित साफ सूत्र सार्वजनिक शौचालयों का होना अति आवश्यक है।

इस यात्रा में करे गए संवाद में जिस उत्साह के साथ जनता का सहयोग प्राप्त हुआ तथा समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई एवं संवाद कर्ताओं ने संवाद किया हम समस्त सहभागियों एवं संवाद कर्ताओं के बहुत बहुत आभारी हैं। इस यात्रा में मंजू पंत, कैप्टन जीवन वर्मा, ज्योति पन्त, माया जोशी, भूषण पांडे, कविता आर्या,लता पालीवाल, प्रीति साह, दीपांशु त्रिपाठी, रोहित पांडे, भूपेंद्र वल्दिया, एडवोकेट विनायक पंत, संजय अधिकारी, रोहित पंत, हिमांक तिवारी, विमल चौहान,साहिल अहमद, कमलेश परगाई, देवेश पांडेय, कृष्णा कुमार, रोहित पाण्डे, राकेश आर्य का सक्रिय योगदान रहा। प

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version