3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड दौरे पर देहरादून पहुंच चुकी है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

- Advertisement -

इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी, इसके साथ ही राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी, यही नहीं, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करेंगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ भी कर दिया है।

- Advertisement -

19 जून 2025

  • शाम 5:30 बजे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन (राष्ट्रपति आवास) पहुंचेंगी।
  • शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच का समय आरक्षित रहेगा।
  • शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच राष्ट्रपति, राष्ट्रपति निकेतन में एम्फीथिएटर का उद्घाटन, स्टाफ क्वार्टर, अस्तबल, बैरकों का शिलान्यास करेंगी।
  • राष्ट्रपति निकेतन में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

20 जून 2025

  • सुबह 9:30 से 09:50 के बीच राष्ट्रपति निकेतन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा, साथ ही आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निकेतन में कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान का उद्घाटन करेंगी।
  • सुबह 9:50 से 10:40 बजे के बीच NIEPVD (राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान) में स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी, इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम वीआईपी मौजूद रहेंगे।
  • सुबह 10:40 से 11:15 बजे के बीच राष्ट्रपति तपोवन पार्क को जनता को समर्पित करेंगी, राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर जाएंगी, राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी, राष्ट्रपति उद्यान में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन करेंगी।
  • दोपहर 12.30 से 12:50 के बीच राष्ट्रपति निकेतन में जन्मदिन की शुभकामनाएं लेंगी।
  • शाम 4:35 से 04:50 बजे के बीच राजभवन, नैनीताल के 125 साल पूरे होने पर डाक टिकट का विमोचन करेंगी, राजभवन, नैनीताल पर बनी कॉफी टेबल बुक का प्रजेंटेशन लेंगी।
  • राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी।

21 जून 2025

  • सुबह 7:30 से 8:35 बजे के बीच राष्ट्रपति, अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • 07:35 से 08:00 बजे तक योग करेंगी।
  • 8:20 बजे योग में शामिल लोगों को संबोधित करेंगी।
  • 8:45 बजे राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेगी।
  • 11:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।
  • 12:15 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version