शादी में शगुन के तौर पर सिर्फ 101 रुपये, महंगे गिफ्ट देने पर भी प्रतिबंध, उत्तराखंड के जौनसारी समाज की अनूठी पहल

जौनसार बावर क्षेत्र की खत सिली गोथान के गांव बड़नू में खत के सदर स्याणा मंजीत सिंह तोमर की अध्यक्षता में 12 गांव के ग्रामीणों की बैठक में फैसले लिए कि शादी में शगुन के तौर पर टीका भी 101 रुपये से ज्यादा नहीं दिया जाएगा। 30 जून 2026 के बाद से जो शादियां होंगी, उनमें फैसले लागू होंगे। उल्लंघन करने पर गांव के लोग शादी में शामिल नहीं होंगे। निर्णय लिया गया कि शिलगुर महाराज का बंराश (12 साल बाद मनाए जाने वाला जांगड़ा) वर्ष 2027 में बनाया जाएगा। इसके साथ ही खत के किसी भी गांव में शादी या अन्य समारोह में बियर परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

- Advertisement -

निर्णय लिया गया कि किसी भी गांव में यदि पहली शादी होती है तो मामा पक्ष की तरफ से एक बकरा और आटा, चावल व सूजी लाया जा सकता है। जिस परिवार के दो या दो से अधिक मामा हैं, वह आपसी सहमति से बकरा ला सकते हैं। इसके अलावा मामा पक्ष की ओर से कुछ नहीं लाया जाएगा। मामा के तरफ से टीका भी पूर्ण रूप से बंद किया गया है। गांव में शादी या अन्य कार्यक्रम में साउंड सिस्टम रात 12 बजे तक ही बजेगा। खत की शादीशुदा लड़कियों द्वारा शादी विवाह में मायके पक्ष को जो बकरा दिया जाता है, न वह बकरा लिया जाएगा और न ही अन्य गांव में दिया जाएगा। गांव में रहिणी भोज के दौरान कोई भी परिवार चांदी के सिक्के या किसी भी तरह के वस्त्र नहीं देगा। शगुन के तौर पर टीका भी 101 रुपये से ज्यादा नहीं दे सकता। 30 जून 2026 के बाद से जो शादियां होंगी, उनमें समाजहित के फैसले लागू होंगे।

- Advertisement -

उल्लंघन करने पर गांव के लोग शादी या पार्टी में शामिल नहीं होंगे। बैठक में जोशी गांव स्याणा श्याम दत्त जोशी, हमरोऊ गांव स्याणा आंदन सिंह चौहान, मथेऊ गांव स्याणा चतर सिंह चौहान, बसाया गांव स्याणा यशपाल सिंह चौहान, गडैता गांव स्याणा सुनील सिंह चौहान, मसराड़ गांव स्याणा श्याम सिंह चौहान, ललऊ गांव स्याणा राजेंद्र सिंह चौहान, पानुवा गांव स्याणा पूरण सिंह राठौर, दातनू गांव स्याणा कृपाल सिंह चौहान, बड़नू गांव स्याणा श्याम सिंह चौहान, मलेथा गांव स्याणा मुन्ना सिंह चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, कर्मचारी संगठन अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, विक्रम सिंह राठौर, डा. बलबीर सिंह, रूपराम राठौर, बलवीर सिंह राठौर, धन सिंह चौहान, भोपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, अजब सिंह, दिगम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version