Nainital news: टैंकर में तस्करी कर ले जाया जा रहा था 10 लाख का लीसा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, चालक फरार

पहाड़ में लीसा तस्करी के लिए रोज नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। इस बार तस्करों ने लीसा तस्करी के लिए पेट्रोल डीजल ढोने के लिए प्रयोग होने वाले टैंकर का प्रयोग किया। मुखबिर की सूचना पर मनोरा वन रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा उप रेंज अधिकारी आंनद लाल के साथ वनकर्मियो ने तस्करों को पकड़ लिया। टीम ने करीब दस लाख रुपये का 365 टिन लीसा बरामद किया। 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली कि एक टैंकर में बड़ी मात्रा में लीसा तस्करी कर हल्द्वानी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर वन रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा उप रेंजर आंनद लाल ने वन कर्मियों सहित रानीबाग चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान टैंकर संख्या UP25 FT 8425 चालक तेजी से वाहन को भगाकर निकला, जिसे पीछा कर टीम ने रोक लिया। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। 

- Advertisement -

जांच में  इतनी भारी मात्रा में लीसा देख वन विभाग की टीम हैरत में पड़ गई। रेंज अधिकारी ने बताया कि वाहन और लीसा जब्त कर सुल्तानपुरी डिपो काठगोदाम में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि लीसा कीमती वन उपज है और इसका प्रयोग कर तारपीन, वार्निश और अन्य उत्पाद तैयार किए जाते है। पहाड़ों से तस्करी कर तस्कर बड़ा फायदा कमाते है और तस्करी के रोज नए तरीकों को प्रयोग में लाते है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version