लालकुआं में दुग्ध वाहन और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में मुक्तिधाम के निकट पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप नगला की ओर से आ रहे 18 टायर ट्रक के पीछे से आए मधुसूदन दुग्ध वाहन एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुग्ध वाहन के परखच्चे उड़ गए, उक्त वाहन में सवार ड्राइवर क्लीनर व एक अन्य व्यक्ति अंदर ही फंस गए।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो को बाहर निकाल कर उन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय भिजवाया। जबकि एक युवक आधा घंटे से अधिक समय तक वाहन में ही फंसा हुआ था। जिसकी मौत हो गई। इधर सड़क के बीचों बीच हुई उक्त दुर्घटना के चलते दोनों और भयंकर जाम लग गया। जो कि आधा घंटे बाद लालकुआं के पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल खुलवाया।

- Advertisement -

वही पुलिस द्वारा कटर मंगा कर फंसे हुए मृत युवक को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी। मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली की महिला पुलिस उपनिरीक्षक अंजू यादव ने कहा कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए जाम खुलवाया तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया है। अंदर फंसे युवक को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version