बड़ा हादसा, देवप्रयाग में खाई में गिरी शादी में जा रही थार; एक ही परिवार के पांच लोग थे सवार

फरीदाबाद से चमोली के गौचर में एक समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की सूचना है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वहीं एक महिला को रेस्‍क्‍यू किया गया है।

- Advertisement -

परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। रिश्‍तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास हुई दुर्घटना।

- Advertisement -

करीब डेढ सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया। उन्‍हें श्रीनगर बेस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्‍चों समेत पांच अन्‍य का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनके नदी के बहाव में बहने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version