केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री व हेमकुंड में हल्की बर्फबारी, उत्‍तराखंड में लौटी ठंड

उच्च हिमालयी क्षेत्र में गत चार दिनों से मौसम मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि निचले स्थानों पर वर्षा हुई है। हालांकि हल्की बर्फबारी के कारण बदरीनाथ धाम में बर्फ जमी नहीं है। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई जबकि जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है।

- Advertisement -

वर्षा से अलकनंदा नदी में हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी जाने के लिए गोविंदघाट में बन रहे बेली ब्रिज का कार्य भी प्रभावित हुआ है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से यात्रा तैयारियों, महायोजना के निर्माण कार्यों पर प्रभाव पड़ा है। पांडुकेश्वर, गोविंदघाट,जोशीमठ सहित आस पास के इलाकों में वर्षा हुई है। लगातार तीन दिनों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही वर्षा के चलते मौसम काफी ठंड हो गया है।

- Advertisement -

केदारनाथ धाम में बर्फबारी का असर केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर पड़ा। केदारनाथ धाम में ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी वर्षा का सिलसिला बना रहा। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। दूसरी ओर बसुकेदार, जखोली, बांगर पट्टी में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान का अनुमान है।

- Advertisement -

मौसम के बदले मिजाज के बाद जनपद में स्थित यमुनोत्री धाम में जहां हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी व वर्षा के चलते यमुनोत्री धाम में दिनभर सुरक्षात्मक कार्य प्रभावित रहे। इधर, गंगोत्री धाम में वर्षा हुई है। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में वर्षा से तापमान भारी गिरावट आई है। कुछ दिनों पूर्व तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो कि शनिवार को 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे शुरु हुआ वर्षा का दौर रातभर जारी रहा। सुबह भी आसमान काले बादलों से घिरा रहा और रुक-रुककर वर्षा होती रही। इधर, ऊंचाई वाले गंगोत्री धाम में भी सुबह वर्षा हुई। वर्षा के चलते तापमान लुढ़कने से ठंड फिर लौट आई है, जिस कारण लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई।बर्फबारी के कारण यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्य प्रभावित रहा। बर्फबारी व वर्षा के कारण श्रमिक दिनभर काम नहीं कर पाए। हालांकि, प्रशासन के द्वारा लगातार कार्य की समीक्षा की जा रही है। गत शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल व उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने सुरक्षा कार्यों का जायजा मौके पर जा कर लिया था, लेकिन मौसम का बदला मिजाज सुरक्षा कार्य में खलल डाल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version