खटीमा: लोको पायलट की मुस्तैदी से नाकाम रेल हादसा, तार की 15 फीट लंबी छड़ डालकर की गई बड़े रेल हादसे की कोशिश

सीमांत खटीमा रेलवे स्टेशन के पास और सामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन की पटरी पर लोहे के मोटे तार की 15 फीट की छड़ डालकर बडे हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई। रविवार की देर रात देहरादून से टनकपुर को जाने वाली ट्रेन के लोको पायलट ने पटरियों पड़े वायर की रोड को देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

- Advertisement -

खटीमा रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रेन की पटरियों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा 15 फिट लोहे की मोटी वायर रखकर हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। देर रात लगभग 3:00 बजे देहरादून से टनकपुर की ओर जा रही ट्रेन के लोको पायलट की मुस्तैदी के चलते ट्रेन को समय पर रोक लिया गया। रेल कर्मियों द्वारा उक्त लोहे के मोटे वायर रेल की पटरी से उठाकर बनबसा रेलवे स्टेशन पर जमा करवा दिया गया है।

- Advertisement -

वहीं घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के पूर्ण होने के बाद ही कोई बयान दिया जाएगा।वहीं इस मामले में उधम सिंह नगर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है इस वारदात के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

- Advertisement -

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version