कालाढूंगी : घूमने गए 3 युवक बरसाती नाले में फसने से बहा एक युवक दो को ग्रामीणों ने बचाया

थाना कालाढूंगी अंतर्गत चौकी कोटाबाग के फतेहपुर क्षेत्र के बैगड़ नाले में शाम 7 बजे एक युवक बह गया। बाइक में 3 युवक सवार  थे। 2 यूवको का कोटाबाग़ सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार चल रहा है। वही 1 यूवक की तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा है मगर अब तक 1 युवक का कुछ पता नहीं चला।

- Advertisement -

मनीष सती पुत्र स्वर्गीय विपिन चंद्र सती उम्र 29 वर्ष निवासी- रामनगर, नमन उपाध्याय पुत्र भुवन चंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी- रामनगर एवं बलवंत पुत्र पूरन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी- रामनगर मंगलवार को घूमने के लिए कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्र में आए हुए थे। तीनों युवक एक ही बाइक गाड़ी संख्या UK 19 B 4935 में सवार होकर कोटाबाग पहुंचे।

- Advertisement -

देर शाम अत्यधिक बारिश होने से युवक बैगड़ नाले में फंसे गये। तीन युवकों में से दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक युवक मनीष सती पुत्र विपिन चंद सती नाले के तेज बहाव में बह गया। चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत को घटना की सूचना स्थानीय समाजसेवी चंद्रप्रकाश सनवाल ने दी। चौकी कोटाबाग की टीम के साथ स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में देर रात तक जंगल में घूमते रहे ।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version