उत्तराखंड में 300 लोगों से सात करोड़ की ठगी, फर्जी सहकारी समिति के नाम पर लगाया चूना; दो गिरफ्तार

हल्द्वानी में जनता की मेहनत की कमाई हड़पकर तीन साल से फरार रहे करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपित को पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ रामनगर में एक वह मुखानी थाना क्षेत्र में दो मुकदमे पंजीकृत थे। पुलिस के अनुसार जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

एसएसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, अन्यथा मेहनत की कमाई ठगों के हाथ लग सकती है। आरोपितों ने फर्जी सहकारी समिति बनाकर भोले भाले लोगों से ठगी की। पुलिस के अनुसार, कोतवाली रामनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 246/23, धारा 409 के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। आरोपितों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुद्देशीय स्वावलंबी सहकारी समिति” के नाम से संस्था बनाकर निवेशकों को अधिक ब्याज और गारंटी का लालच दिया। इसके बाद रामनगर, हल्द्वानी सहित कई क्षेत्रों के लोगों से भारी धनराशि जमा कराई गई।

- Advertisement -

जिसमें 300 लोगों ने छह करोड़ 80 लाख रुपये की रकम फर्जी सहकारी संस्था को जमा कर दी। जांच में सामने आया कि संस्था के संचालकों ने करीब छह करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली और फरार हो गए। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपितों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम हेमचंद पंत निवासी हरिपुर नायक जनपद नैनीताल, विकास दुर्गापाल निवासी डहरिया कोतवाली हल्द्वानी हैं।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version