दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घटनाओं में ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरे, तीन को किया रेस्क्यू  एक लापता 

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गए। एक ट्रक जुड्डो के पास तो दूसरा यमुना पुल के समीप नदी में गिरा। बचाव दल ने दोनों ट्रकों के चालकों समेत तीन लोगों को सकुशल बचा लिया है, जबकि एक ट्रक का हेल्पर नदी में लापता हो गया।कैंपटी क्षेत्र में यमुना पुल के समीप ट्रक हादसे में लापता हेल्पर की एसडीआरएफ टीम यमुना में तलाश कर रही है। देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार मसूरी कट के समीप यमुना पुल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना में समा गया।दुर्घटना की जानकारी एसडीआरएफ को मिली। सूचना पर डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। यमुना में समाए ट्रक का चालक तो सुरक्षित तैर कर बाहर निकल गया, लेकिन हेल्पर संदीप डूबकर लापता हो गया। टीम ने ट्रक के अंदर चेक करने के बाद यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उसका कुछ सुराग नहीं लगा। 

- Advertisement -

दूसरी घटना कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के जुड्डो के पास हुई। जहां अनियंत्रित ट्रक यमुना में गिरने पर चालक व परिचालक सुरक्षित बाहर आ गए। घटना में वाहन चालक सलीम पुत्र निसार, निवासी नबाबगड़ व साथ में एक अन्य व्यक्ति इंतजार को हल्की चोट लगी, जिसे सामुदायिक केंद्र विकास नगर भर्ती कराया गया। एसडीआरएफ दारोगा सुरेश तोमर ने बताया कि टीम द्वारा लापता व्यक्ति की खोज के लिए यमुना पुल से डैम तक विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। टीम ने नदी तट व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से तलाशी ली, परंतु लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर सर्च आपरेशन जारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version