ऋषिकेश में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी और दामाद पर चाकू से हमला, दामाद गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश में पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर दामाद और पुत्री पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुत्री के हाथ में भी चाकू लगा है। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी थाने में दी तहरीर में लवी त्रिपाठी, निवासी पूरे दीवान पहाड़गंज, लाला का पुरवा, थाना गौरीगंज, जिला अमेठी उत्तर प्रदेश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब तीन बजे वह कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार से योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश पहुंचीं। उनके साथ पति सूरज शर्मा और माता-पिता भी थे। वह रात को प्लेटफार्म नंबर दो पर सो रहे थे। उनके पिता हर गोविंद त्रिपाठी, निवासी ग्राम सराय हृदय शाह, थाना गौरीगंज, अमेठी ने अचानक सोते समय उनके पति और उन पर चाकू से वार कर दिया।

- Advertisement -

दामाद पर ताबड़तोड़ वार करने से वह घायल हो गया, जिसे वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके हाथ पर भी चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपित मौके से भागने का प्रयास करने लगा तो वहां तैनात जीआरपी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। लवी ने बताया कि उसने सूरज के साथ कोर्ट मैरिज की थी, जिससे उसके पिता नाराज चल रहे थे। थाना प्रभारी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version