किच्छा में एक पति ने पत्नी को जूस में शराब मिलाकर पिलाई और फिर अपने भाई के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

पति ने जिस विश्वास और भरोसे से पत्नी का जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं, उसी ने अपने भाई के साथ मिल कर उसकी अस्मत लूट ली। देवर की गलत हरकत की शिकायत के बाद पति ने पहले पत्नी को जूस में शराब मिलाकर पिलाई। उसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित पति, देवर व सास के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलभट्टा थाना क्षेत्र से यह शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नौ अप्रैल की रात उनके पति घर पर नहीं थे। इस दौरान उनका देवर शराब के नशे में उनके कमरे में आया गया और छेड़छाड़ कर अश्लील बातें करने लगा।

- Advertisement -

उन्होंने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी इज्जत बचाई। इसके बाद पति को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया। महिला के अनुसार अगले दिन उसके पति घर पर आए और अपने भाई के साथ उसके कमरे में बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने उसे भी जूस पीने को दिया। जूस में चारी-छिपे शराब मिला दी, जिसे पीने के कुछ देर के बाद नशा होने पर वह बिस्तर पर लेट गई। इसके बाद पति व देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला के अनुसार उन्होंने अपनी मां को आपबीती बताई। इस पर जब उनके माता-पिता ने ससुरालियों से इस संबंध में बात की, तो वे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version