हरिद्वार में एक व्यक्ति ने शोरूम से नया ट्रैक्टर खरीदा, ड्राइवर ने लोहे की रैलिंग तोड़ गंगा में डुबो दिया

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गुरुवार को अजब गजब नजारा दिखाई दिया, कनखल थाना क्षेत्र में शोरूम से निकलकर आया एक नया ट्रैक्टर गंगा में जा घुसा, ट्रैक्टर चालक ने गंगा किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ डाली और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, गंगा घाट पर ट्रैक्टर या अन्य कोई वाहन ले जाना प्रतिबंधित है, इसलिए मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक का चालान कर दिया, दरअसल, सोशल मीडिया पर हरिद्वार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैक्टर गंगा किनारे घाट पर पहुंच गया, इतना ही नहीं ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से गंगा किनारे बनी लोहे की रेलिंग तक तोड़ डाली, सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर द्वारा रेलिंग तोड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

- Advertisement -

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर ने न सिर्फ लोहे की रेलिंग को नुकसान पहुंचाया, बल्कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा दिखाई दे रही है, उधर सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया, पुलिस कर्मियों ने क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर को गंगा से बाहर निकाला, पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो पता चला कि एक किसान ने नया ट्रैक्टर खरीदा था, उसने अपने चालक को एजेंसी से ट्रैक्टर दिया और पूजा कराने के लिए गंगा घाट पहुंचा, गंगा घाट पर चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

- Advertisement -

गनीमत रही कि हादसे में सिर्फ ट्रैक्टर और रेलिंग को ही नुकसान पहुंचा, जबकि चालक सुरक्षित रहा, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया लक्सर के रहने वाले एक किसान ने नया ट्रैक्टर खरीदा था और बैरागी कैंप क्षेत्र की ओर से जाने वाले रास्ते के एक घाट पर ड्राइवर को ट्रैक्टर की पूजा करने के लिए भेजा, लेकिन घाट पर ड्राइवर ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रैक्टर सीधा गंगा में जा घुसा, कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को निकाला गया, हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर तो फरार हो गया, लेकिन ट्रैक्टर मालिक का चालान काट गया है और सख्त हिदायत भी दी गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version