हल्द्वानी में नाबालिग छात्र ने ताऊ के खाते से निकाली रकम, खरीदी कार और हो गया गायब

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से 15 जुलाई को लापता हुए नाबालिग छात्र को पुलिस ने ढूंढ निकाला है, पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा को कार चलाने का शौक है, इसलिए उसने अपने दाऊ के खाते से दो लाख रुपए उड़ाए और पुरानी कार खरीदी, इसके बाद छात्र कार से घूमने चला गया, पुलिस ने नाबालिग छात्र को कार के साथ पिथौरागढ़ से बरामद किया है।

- Advertisement -

थाना प्रभारी मुखानी दिनेश जोशी के मुताबिक नाबालिग छात्र अपने ताऊ (सेवानिवृत्त फौजी) के घर में रहकर पढ़ाई करता था, जो शहर के निजी स्कूली में 12वीं का छात्र है, 15 जुलाई को छात्र अचानक घर से लापता हो गया, परिजनों से छात्र को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया, आखिर में परेशान होकर ताऊ ने मुखानी थाने में अपने भतीजे के गुम होने की शिकायत की।

- Advertisement -

पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर नाबालिग छात्र की गुमशुदगी दर्ज की, पुलिस ने जब मामले की जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ, पुलिस को पता चला कि नाबालिग को कार चलाने का भी काफी शौक है, पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए उसने स्कैनर और अन्य ऑनलाइन तरीकों से ताऊ के खाते से करीब दो लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किए, इसके बाद पुरानी कार खरीद ली, ताऊ ने भी जब अपने बैंक खाते की डिटेल चेक की तो उसने से दो लाख रुपए गायब मिले।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़का किसी दूसरे नाम से कार चला रहा था, इतना ही नहीं ताऊ को उस पर कोई शक न इसीलिए वो अपनी कार को भी घर पर खड़ा नहीं करता था, 15 जुलाई को नाबालिग घर में किसी को बिना बताए कार लेकर पिथौरागढ़ चला गया था, पुलिस ने छात्र को पिथौरागढ़ से बरामद कर लिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version